ब्यावरा(ईएमएस) स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत कचरे का समुचित प्रबंधन कर, कचरे का सदउपयोग करके नगर पालिका परिषद ब्यावरा एवं सुठालिया के सयोग से पर्यावरण प्रेमी संरक्षण समिति द्वारा अनुपयोगी सामग्री जैसे प्लास्टीक, पौलेथिन बेस्ट मटेरियल कपड़े, पानी की बोतल व घरो से, दुकानो से, रेस्टोरेन्ट से होटलो से स्कूलो आदि से प्राप्त कर उसको रिसायकल कर उपयोग वस्तुओ का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें ट्री गाड जाली, डस्टबीन, पेपर रखने का पेड (तख्ती), कुर्सी इक्रो ब्रिक्स, टेबल आदि छोटी-बड़ी उपयोगी सामग्री का निर्माण किया जाएगा। पर्यावरण प्रेमी संरक्षण समिति द्वारा इक्रो ब्रिक्स की 730 इटों का निर्माण किया गया है। जिसका उपयोग ब्यावरा नगर सौन्दर्यीकरण हेतु इक्रो विक्स से आई लव ब्यावरा के स्टेक्चर का निर्माण किया गया है। इटो के स्थान पर इक्रो विक्स से पेड की क्यारीयों का निर्माण किया गया। साथ ही नगर पालिका ब्यावरा के सहयोग से पर्यावरण प्रेमी संरक्षण समिति द्वारा 11 बोतल बैंक, 2 पौलेथिन बैंक डस्टबीन ब्यावरा नगर में लगाया गया। इक्रो बिक्स से बैठने हेतु मुड्डा बनाया गया एवं नगर में जागरूकता को लेकर छोटी पहल बड़ा परिवर्तन करके एक कार्यक्रम नगर में किया गया। साथ ही प्लास्टीक मुक्त कार्यक्रम कैसे हो इस हेतु एक निशुल्क बर्तन बैंक का शुभारम्भ शीघ्र किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी इकरार अहमद नगर पालिका ब्यावरा व नगर परिषद सुठालिया को निर्देशित किया कि प्रथम फैस में दोनो निकायों की प्लास्टीक वेस्ट का प्रथक्कीकरण करके पर्यावरण प्रेमी संरक्षण समिति को उपलब्ध कराई जाए। जिससे यह समिति इस दिशा में बेहतर कार्य करके ब्यावरा नगर व सुठालिया को पौलेथिन मुक्त कर सकें। जिससे नगर की समस्त गंदगी समाप्त होगी। जिससे नाली चोक नहीं होगी, जो गौ-माता इस पौलेथिन को खा जाती है जिसके कारण गौ-वंश की मृत्यु होती है उनके प्राण बचेगें एवं पौलेथिन खुले में डालने से भूमि की उर्वरक क्षमता खत्म होती है वह भी उपजाऊ होगी। साथ ही कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद ब्यावरा व नगर परिषद सुठालिया को यह भी निर्देश दिए गए कि पर्यावरण प्रेमी संरक्षण समिति को उचित स्थान शहर में उपलब्ध कराए जाए ताकि संस्थान द्वारा निर्माण सामग्री का उपयोग जनहित में अधिक से अधिक हो सके। -निखिल/ब्यावरा/5/5/2026