व्यापार
05-May-2026


डॉलर के मुकाबले रूपया सबसे निचले स्तर 95.23 पर बंद नई दिल्ली (ईएमएस)। बीते करीब 3 हफ्तों में डॉलर के सामने रुपए में करीब 3 रुपए की गिरावट देखे को मिल चुकी है। करेंसी मार्केट में बीते कुछ सालों में इतने कम समय में इतनी बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली। आंकड़ों को देखें तो 17 अप्रैल को आरबीआई के प्रयासों से रुपए 92 के लेवल पर देखने को मिला था, जो बढक़र 95.50 के लेवल के करीब पहुंचकर लाइफ टाइम लोअर लेवल पर आ गया है। जानकारों की मानें तो विदेशी निवेशकों की बेरुखी, डॉलर इंडेक्स में तेजी, कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा और जियो पॉलिटिकल टेंशन की वजह? से डॉलर के मुकाबले में रुपए में रिकॉर्ड गिरावट आई है। जानकारों की मानें तो जब तक जियो पॉलिटिकल टेंशन कम नहीं होगा और कच्चे तेल की कीमतों में कमी नहीं आएगी, तब तक डॉलर के मुकाबले में रुपए में गिरावट देखने को मिलती रहेगी। लाइफटाइम लो पर रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में, खाड़ी क्षेत्र में स् और ईरानी सेनाओं के बीच फिर से सैन्य टकराव होने के बाद बाजार का माहौल कमजोर बना रहा, जिसके चलते रुपया 20 पैसे गिरकर डॉलर के मुकाबले 95.43 पर पहुंच गया। फॉरेक्स ट्रेडर्स ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में अस्थिरता के कारण निवेशकों में घबराहट है, जिससे वे बड़े पैमाने पर अपना पैसा सुरक्षित जगहों पर लगा रहे हैं। इस स्थिति का सबसे ज्यादा फायदा डॉलर को मिल रहा है। इसके अलावा, ब्रेंट तेल की कीमतें 113 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास बनी हुई हैं, जिससे भारत जैसे तेल आयात करने वाले देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर दबाव बना हुआ है। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया 95.30 पर खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार में ही यह कमज़ोर होकर डॉलर के मुकाबले 95.43 पर पहुंच गया। इस तरह, पिछले बंद भाव के मुकाबले इसमें 20 पैसे की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को रुपया 39 पैसे गिरकर डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 95.23 पर बंद हुआ था। इसका मतलब है कि दो दिनों में डॉलर के मुकाबले रुपए में 59 पैसे की गिरावट देखने को मिल चुकी है और रिकॉर्ड लेवल पर नीचे आ गया है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में रुपए में और गिरावट देखने को मिल सकती है। 20 दिनों में 3 रुपए की गिरावट खास बात तो ये है कि डॉलर के मुकाबले में रुपए में 3 रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है। आंकड़ों को देखें तो 17 अप्रैल को डॉलर के मुकाबले में रुपए 92.60 के लेवल पर आ गया था। जिसमें तब से अब तक करीब 3 रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है और आंकड़ा 95.43 के लेवल पर आ गया है। हाल के कुछ दिनों में मात्र 20 दिनों में रुपए में डॉलर के मुकाबले में सबसे बड़ी गिरावट मानी जा सकती है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में आंकड़ा 96 से 97 के लेवल के बीच भी जा सकता है। विनोद कुमार उपाध्याय, 05 मई, 2026