मुंबई (ईएमएस)। भारतीय रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 3 पैसे की बढ़त के साथ ही 95.20 पर बंद हुआ। मध्य पूर्व में सैन्य संघर्ष के कारण बाजार की अस्थिरता से दबाव में आज सुबह रुपये ने शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर 95.43 का आंकड़ा छू लिया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार खाड़ी में अस्थिरता से निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर मुड़ रहे हैं, जिससे अमेरिकी डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.30 प्रति डॉलर पर खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार में ही 95.43 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर फिसल गया। यह सोमवार को 39 पैसे टूटकर 95.23 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दिखाने वाला डॉलर सूचकांक भी 0.15 फीसदी बढ़कर 98.51 पर पहुँच गया, जो डॉलर की स्थिति को और मजबूत करता है। ईएमएस 05मई 2026