क्षेत्रीय
05-May-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा मित्रों का मानदेय 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 18 हजार रुपए की घोषणा को धरातल पर उतारते हुए गोरखपुर में इसका शुभारंभ किया, जिसका सजीव प्रसारण एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कल्याण सिंह हेबिटेट सेंटर में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी डा0 मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा मित्रों की लंबे समय से मांग थी जो अब जाकर पूर्ण हुई है। एमएलसी चै0 ऋषिपाल सिंह ने कहा सरकार आपके साथ और आपकी समस्याओं के प्रति गंभीर है सभी शिक्षा मित्रों को प्रत्येक बच्चे को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के अधिकार के प्रति समर्पित होना चाहिए। जिलाध्यक्षकृष्णपाल सिंह ने मुख्यमंत्री का जिले के शिक्षामित्रों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षा मित्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। ए0डी0 बेसिक मनोज गिरी ने अवगत कराया कि मण्डल के 1757 स्कूलों में कार्यरत लगभग 2700 शिक्षा मित्र लाभान्वित हुए हैं। कार्यक्रम का संचालन एस आर जी संजीव शर्मा द्वारा किया गया। अंत में प्रभारी बीएसए नीलम सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला समन्वयक प्रशिक्षण अवनीश कुमार, ब्लॉक पीटीआई सतीश सिंह, तन्मय सिंह, सुनील शर्मा अध्यक्ष शिक्षा मित्र संघ, अनिल वर्मा महामंत्री शिक्षा मित्र संघ समस्त एसआरजी एवं एआरपी का सहयोग रहा। ईएमएसधर्मेन्द्र राघव/ 05 मई 2026