क्षेत्रीय
05-May-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था को दीमक की तरह चाट रहे अवैध अस्पताल माफियाओं के अंत का समय शुरू हो गया है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमित शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने जो हंटर चलाया है। जिसने माफियाओं के रसूख को मिट्टी में मिला दिया है। इस पूरे मिशन को अंजाम देने में बाबू विनोद और बाबू हरवीर अमित शर्मा के ऐसे राम-लक्ष्मण और हनुमान साबित हो रहे हैं, जिनके आगे अवैध संचालकों की हर सेटिंग और हर चाल फेल हो रही है। अस्पताल माफियाओं के लिये सिरदर्द बने विनोद और हरवीर सूत्रों की मानें तो अमित शर्मा की कार्यशैली में बाबू विनोद और बाबू हरवीर वह शक्ति हैं, जो पर्दे के पीछे रहकर विभाग की हर कार्रवाई को अचूक बनाते हैं। नियम और कायदों की पक्की समझ रखने वाले विनोद बाबू ने फाइल से लेकर फील्ड तक माफियाओं की घेराबंदी इतनी तगड़ी की है कि अब फर्जीवाड़े की कोई गुंजाइश नहीं बची है। छापेमारी के दौरान हरवीर बाबू की मुस्तैदी और निडरता का खौफ ऐसा है कि टीम के पहुँचने से पहले ही अवैध संचालक शटर गिराकर गलियों में छिपने को मजबूर हैं। अब अलीगढ़ बनेगा मेडिकल हब, नहीं चलेगी मौत की दुकान एसीएमओ अमित शर्मा ने स्पष्ट कर दिया है कि गरीबों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों और बिना पंजीकरण के चल रहे श्मौत के अड्डोंश् को जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा। इस मुहिम में विनोद और हरवीर की हनुमान जैसी निष्ठा ने विभाग को वह मजबूती दी है, जिसकी अलीगढ़ को वर्षों से दरकार थी। जनता की आवाज ऐसे ही अधिकारियों की जरूरत है शहर के चैक-चैराहों पर चर्चा है कि यदि प्रशासन में अमित शर्मा जैसे ईमानदार अधिकारी और विनोद-हरवीर जैसे कर्मठ सिपाही हों, तो कोई भी माफिया सर नहीं उठा सकता। इस कार्रवाई ने जनता के मन में सरकारी तंत्र के प्रति विश्वास को दोगुना कर दिया है। सीधी चेतावनी अवैध अस्पताल संचालकों को अब या तो स्वास्थ्य विभाग के मानकों को अपनाना होगा, या फिर अलीगढ़ की सीमा से बाहर जाना होगा। अमित शर्मा, विनोद और हरवीर की यह एक्सप्रेस रुकने वाली नहीं है। ईएमएसधर्मेन्द्र राघव/ 05 मई 2026