क्षेत्रीय
05-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व म.प्र. कुश्ती संघ के अध्यक्ष नारायण यादव के मुख्य आतिथ्य में प्रतिभावान खिलाड़ियों को संसाधन, मार्गदर्शन एवं मंच प्रदान कर उन्हें ओलंपिक स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ, मध्यप्रदेश द्वारा एक व्यापारी, एक खिलाड़ी अभियान का शुभारंभ किया। जिसमें विभिन्न खेलों के प्रतिभाली खिलाड़ी श्लोक प्रजापत, आनंद यादव, देव बाईबल एवं तुषांत जाधव को गोद लेकर उनके प्रशिक्षण, संसाधन एवं भविष्य की जिम्मेदारी ली गई। कार्यक्रम का संचालन भाजपा खेल प्रकोष्ठ के संयोजक मानसिंह यादव ने किया। समारोह में विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ ही श्रवण चावड़ा, सुरेंद्र यादव, श्रवण मिश्रा, ओम सोनी, राजेश सोलंकी, राकेश पटेल, धीरज ठाकुर, धर्मेश यशलहा, राजकुमार राठौर, गोवर्धन गेहरवाल, धनंजय शर्मा, देवाशीष निलोसे, मनोज सोमवंशी उपस्थित थे।