क्षेत्रीय
05-May-2026
...


- कराहल एवं सेसईपुरा में रखा दाना पानी श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की पहल पर गर्मियों के दौरान शुरू किये गये दाना-पानी अभियान के तहत विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं तथा सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए सकोंरे लगाने का कार्य जारी है। इसी क्रम में आयुष विभाग द्वारा योग शिविर स्थल श्री हजारेश्वर पार्क में स्थित वृक्षों पर सकोंरे टांके गये। जिला आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा ने बताया कि योग दिवस 21 जून के दृष्टिगत श्री हजारेश्वर पार्क में योगाभ्यास शिविर जारी है। इसी तारतम्य में दाना पानी अभियान अंतर्गत शिविर स्थल पर सकोंरे लगाने का कार्य किया गया और उनमें दाना पानी भरा गया। उन्होंने बताया कि जिले के सभी आयुष चिकित्सालयों में भी सकोंरे लगाये जा रहे है। उक्त अभियान के तहत प्रभारी सीडीपीओ श्रीमती सुषमा सोनी के नेतृत्व में सीडीपीओ कार्यालय परिसर कराहल में पक्षियों के लिए सकोंरे लगाये गये। जन जातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओ में सकोंरे लगाये जा रहे है। इसी क्रम में आज सेंसईपुरा स्थित हायर सैकेण्डरी स्कूल परिसर में सकोंरे टांके गये और पक्षियों के लिए दाना पानी रखा गया।