राज्य
इन्दौर (ईएमएस) सुरेश माहेश्वरी शिवम् बडनगर को वरिष्ठ नागरिक पेन्शनर एसोसिएशन उज्जैन संभाग का संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। माहेश्वरी की यह नियुक्ति वरिष्ठ नागरिक पेन्शनर एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष राजकुमार दुबे ने भगवतीप्रसाद पंडित वरिष्ठ प्रांतीय उपसभापति, देवीसिंह वारूपाल उज्जैन प्रभारी, इंदौर पेन्शनर संघ के नरेंद्र सिंह ठाकुर, राजेश जोशी, इंदौर संभाग के साहित्य प्रकोष्ठ संयोजक दिनेश तिवारी उपवन, इंदौर महिला विंग प्रभारी सुश्री उमा हार्डिया की सहमती से की। आनंद पुरोहित/ 05 मई 2026