कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास भी रहे उपस्थित देहरादून (ईएमएस)। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विधाानसभा क्षेत्र राजपुर के अन्तर्गत रेसकोर्स में 3 करोड़ 83 लाख 56 हजार लागत से चन्द्र नगर नाले के भूमिगत कार्य का लोकार्पण कर स्थानीय लोगों को नाले से उत्पन्न होने वाली गंदगी और परेशानी से निजात दिलाई। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, धार्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान विधानसभा क्षेत्र राजपुर के अन्तर्गत वार्ड नंबर 20 रेसकोर्स उत्तर में 3 करोड़ 83 लाख 56 हजार लागत से चन्द्र नगर नाले के भूमिगत कार्य का लोकार्पण कर इस योजना से 450 स्थानीय लोगों को नाले से उत्पन्न होने वाली गंदगी और यातायात आवागमन में हो रही परेशानी से निजात दिलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को धारातल पर उतारकर समग्र विकास की राह आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शहर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाामी के नेतृत्व में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। राज्य योजना के अंतर्गत वॉर्ड नंबर 21 में छप्पन भोग से त्यागी रोड तक 1 करोड़ 40 लाख की लागत से डामरीकरण, नाली निर्माण एवं आरसीसी स्लैब कवरिंग के कार्य, राज्य योजना वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत विधाानसभा राजपुर रोड में वार्ड सं0 26 एवं 27 के विभिन्न आन्तरिक मार्गों एवं नालियों का सुधारीकरण कार्य जिसकी लागत 2 करोड़ 14 लाख 57 हजार है के अलावा राज्य क्षेत्र के अंतंर्गत देहरादून शहर के राजपुर रोड निर्वाचन क्षेत्र में सुभाष रोड (कनक चैक से सचिवालय तक), ग्लोब चैक से सचिवालय चैक तक और कछारी रोड में सड़क, फुटपाथ और नाली के सुधाारीकरण जिसकी लागत 1 करोड़ 47 लाख 85 हजार है की भी स्वीकृति मिल चुकी है। श्री महाराज ने बताया कि राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधाानसभा क्षेत्र राजपुर, करनपुर क्षेत्र के गुरूद्वारा रोड, सेवक आश्रम रोड, पाइन हॉल स्कूल वाली गली आन्तरिक मार्गों में क्षतिग्रस्त नालियों के निर्माण एवं स्लैब कवरिंग का कार्य जिसकी लागत 2 करोड़ 83 लाख 79 हजार की स्वीकृति के अलावा राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र राजपुर रोड़ के करनपुर, डीएल मार्ग, कॉलेज मार्ग, डीएल मार्ग, अरविन्द मार्ग के मार्गों में सौन्दर्यीकरण, थर्मोप्लास्टिक पेन्ट, साईनेज एवं दिशासूचक बोर्ड आदि विविध कार्य जिसकी लागत 68 लाख 51 इक्यावन हजार और इंदिरा कॉलोनी चुक्खुवाला क्षेत्र में राज्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सड़कों में 86 लाख 52 हजार की धनराशि से होने वाले ईंट-पत्थर के पुनर्चक्रण द्वारा सड़क सुधाार के कार्यों की भी हेतु स्वीकृति मिल चुकी है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास, अशोक वर्मा, श्याम अग्रवाल, मधाु भट्ट, पूनम शर्मा, राहुल लारा, पंकज शर्मा, ओम कक्कड़, विशाल गुप्ता, जयपाल सहित सिंचाई विभाग के अधिाकारी मौजूद रहे। (फोटो-10) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/05 मई 2026