राज्य
05-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) आईपीएस में आयोजित फर्स्ट चिल्ड्रन्स कप शतरंज प्रतियोगिता में कुल 134 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ऑल इंदौर चेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते अभिषेक गुप्ता ने बताया कि अंडर-15 वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त कियान पोरवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में 6.5 अंक अर्जित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। रुद्रादित्य सिंह सिसोदिया द्वितीय तथा आरव माहेश्वरी तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में अंशिका डोंगरे ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विशेष पहचान बनाई। प्रतियोगिता के चीफ आर्बिटर अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर यश तुलापुरकर रहे, जबकि पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर सुनील पंवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर आईपीएस अकादमी के अचल चौधरी, अंतरराष्ट्रीय मास्टर अक्षत खंपारिया, एवं प्रो. सुनील कि. सोमानी, अनिल फतेहचंदानी, राजेंद्र चिमनानी, महेश अग्रवाल एवं अरुण उपाध्याय मौजूद रहे। आनंद पुरोहित/ 05 मई 2026