इन्दौर (ईएमएस) अठ्ठाइस वर्षीय एक महिला ने जहर पीकर जान दे दी। मामले में उसके मायके पक्ष वालों ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। मामला देपालपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार नूरी पति शाहरुख उम्र अठ्ठाइस साल निवासी ग्राम सतेर देपालपुर की जहर खाने से मौत हुई। नूरी के भाई समीर ने पुलिस को बताया कि नूरी और शाहरुख का विवाह करीब 10 साल पहले हुआ था। उनका 6 माह का बेटा और 3 साल की बेटी है। पति शाहरुख के अन्य महिला से संबंध हैं। वह नूरी के साथ मारपीट करता था। उसे ससुराल के अन्य लोग भी प्रताड़ित करते थे। इसी से त्रस्त होकर उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 05 मई 2026