यातायात पुलिस को सहयोग देकर इमामीगेट से पीरगेट तक दुकानों के सामने अवैध रूप से बनें छप्पर हटाए और 01 ट्रक सामान भी जप्त किया भोपाल (ईएमएस)।नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ठेले, दुकानों के बाहर अवैध रूप से लगाए बांस बल्ली, शेड, छप्पर, टेबिल, कुर्सी, सब्जी आदि की दुकानें, आवागमन में बाधक वाहन तथा सड़क पर पड़ी भवन निर्माण सामग्री हटवाई और ठेला, टेबिल, सोफे, ढोलक व अन्य प्रकार का सामान जप्त किया। निगम अमले ने यातायात पुलिस को सहयोग देकर इमामीगेट से पीरगेट तक 12 दुकानों के सामने से अवैध छप्पर हटवाकर 01 ट्रक सामान जप्त किया। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने मंगलवार को कोलार सिग्नेचर 99, भारत माता चैराहा से पीएनटी, सैर सपाटा, शाहपुरा त्रिलंगा, ओरा माॅल, जवाहर चैक, सरस्वती नगर, न्यू मार्केट जीटीबी काम्पलेक्स, लिंक रोड नं0-1,2,3, एम.पी. नगर डीबी माॅल, नरेला जोड़, रायसेन रोड सांई हास्पिटल, रायसेन रोड पुराना शिव मंदिर, अयोध्या बायपास, प्रभात चैराहा, परिक्रमा पार्क, सुभाष नगर, बाग फरहत अफजा, भारत टाकीज, बरखेड़ी फाटक, भारत टाकीज चैराहा, शाहजहांनाबाद, बागमुंशी हसन, कलेक्टर आफिस, आषाराम चैराहा, गांधीनगर, अब्बास नगर, करोंद हाउसिंग बोर्ड कालोनी, भानपुर, कल्याण नगर आदि से अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अब्बास नगर में 01 मुर्गे की दुकान की बांस बल्ली, औरा माॅल सर्विस रोड से भवन निर्माण सामग्री, अयोध्या बायपास सर्विस रोड से आवागमन में बाधक 01 लोडिंग आटो तथा बाग मुंशी हुसैन खां लाल मस्जिद के पास से 02 चार पहिया वाहन, कलेक्टर कार्यालय के सामने से 01 ट्राली, प्रभात चैराहे से परिक्रमा पार्क के बीच अवैध रूप से लगी 02 गन्ने की चरखियां आदि को हटाया और 01 ठेला, 02 टेबिल, 03 सोफे, 09 ढोलक व ढोलक बनाने का सामान जप्त किया। इसके अतिरिक्त निगम अमले ने यातायात पुलिस की कार्यवाही में सहयोग करते हुए इमामीगेट से पीरगेट तक 12 दुकानों के सामने से अवैध छप्पर हटवाकर 01 ट्रक सामान जप्त किया। धर्मेन्द्र, 05 मई 2026