राज्य
05-May-2026


भोपाल (ईएमएस) । बिजली कंपनी मेंटेनेंस कार्य के चलते भोपाल के करीब 35 इलाकों में मंगलवार को 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें अयोध्या नगर, साकेत नगर, अलकापुरी, शक्ति नगर, पंचवटी, सूरज नगर, बिसनखेड़ी, मालीखेड़ी, पटेल नगर, आकृति ईको सिटी, बाग मुगालिया, कोलुआ, कटारा हिल्स समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर सुबह 9 से 11 बजे तक शक्ति नगर ए, बी-सी सेक्टर, पंचवटी एवं आसपास। सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक पातरा रोड, भारत टॉकीज चौराहा, पुष्पम अपॉर्टमेंट, पटेल नगर, शाकिर कॉलोनी, गुरुद्वारा रोड एवं आसपास। सुबह 9.30 से दोपहर 2.30 बजे तक चिनार ड्रीम सिटी एवं आसपास। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रेलवे कॉलोनी, बैकुंड अपॉर्टमेंट, आनंद विहार एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सूरज नगर, सेवनिया गौंड, आधुनिक सोसायटी, बरखेड़ीकलां, गौरा गांव, बिसनखेड़ी, बीलखेड़ा एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ग्रीन वैली, कोलुआ, सागर लैंड मार्क, राधाकृष्णपुरम, खेजड़ा बरामद, भानपुर, ईको ग्रीन पार्क, माहोली, केकड़ा अभिनव होम्स, सागर हाइट्स एवं आसपास। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मालीखेड़ी, शबरी नगर, पिपलिया बाज खां, विजय नगर, पटेल नगर, विजय मार्केट, बिहारी बस्ती एवं आसपास। सुबह 10 से 11 बजे तक आकृति ईको सिटी, अंबिका गृह निर्माण समिति, 11 मिल तिराहा, नंदी चौराहा, गुंज नगर, सहारा कॉलोनी, राधाकृष्ण रेजीडेंसी, भैरोपुर एवं आसपास। सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक पिपलिया केशो, गुलाबी घाट, बिलखिरिया खुर्द, रतनपुर सड़क, नरेला हनुमंत एवं आसपास। सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अयोध्या नगर सी, डी, ई-एफ सेक्टर, गीत कॉलोनी, संजीव नगर, पुलिस हाउसिंग, नयापुरा, कम्फर्ट हाइट्स, साकेत नगर, अलकापुरी, दुर्गा नगर, संत आसाराम नगर, ओम नगर, शंकराचार्य नगर, कुंदन नगर, शिक्षक कांग्रेस कॉलोनी, लक्ष्य होम एवं आसपास। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक स्पायर, अमलतास एवेन्यू, अमलतास टॉवर, कटारा हिल्स, नंद विहार, अरविंद विहार, बाग मुगालिया एक्सटेंशन एवं आसपास। आशीष पाराशर