क्षेत्रीय
05-May-2026
...


नारायणगंज (ईएमएस)। विकासखंड क्षेत्र में 1 मई 2026 से ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर “आरोह” का शुभारंभ किया गया। यह शिविर जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिला खेल युवा कल्याण अधिकारी श्री विकास खराड़कर के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का संचालन सीएम राइस स्कूल टिकरिया के प्रांगण एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बबलिया में किया जा रहा है। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा बालक-बालिकाओं को प्रतिदिन सुबह 6:00 से 7:30 बजे तक तथा शाम 5:30 से 7:00 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। विकासखंड समन्वयक श्रीमती करुणा मर्सकोले ने जानकारी देते हुए बताया कि बबलिया में कबड्डी का प्रशिक्षण सुश्री नंदिनी उइके, पड़रिया में क्रिकेट तथा टिकरिया में हॉकी का प्रशिक्षण सुश्री सुजीता यादव द्वारा विभिन्न खेल मैदानों में दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना, उनके व्यक्तित्व विकास, फिटनेस, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को विकसित करना है। साथ ही सांस्कृतिक एवं साइबर जागरूकता बढ़ाने के साथ क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को निखारकर उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। समन्वयक ने बच्चों को मोबाइल गेम से दूर रहकर नियमित खेल गतिविधियों में भाग लेने की सलाह दी है। वहीं अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होने के लिए प्रेरित करें और स्वयं भी सहभागिता निभाएं। शिविर में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था की गई है, जिसके लिए लिंक उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक बच्चे इस लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 1 मई 2026 से 1 जून 2026 तक संचालित होगा। ईएमएस/मुकेश शर्मा/ 05 मई 2026