क्षेत्रीय
05-May-2026
...


मंडला (ईएमएस)। आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा जी की इस विदाई समारोह के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्री सकलेचा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवाओं को स्मरण किया गया। मंडला जिले में उनके कार्यकाल के दौरान अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं सामुदायिक पुलिसिंग में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री शिव कुमार वर्मा, एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा, एसडीओपी बिछिया श्री सौरभ तिवारी, एसडीओपी नैनपुर श्री मनीष राज, एसडीओपी निवास श्री पी.एस.वालरे, रक्षित निरीक्षक समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने उनके उज्‍जवल भविष्य एवं नए दायित्व के लिए उनको शुभकामनाएं प्रेषित कीं। ईएमएस/मुकेश शर्मा/ 05 मई 2026