मण्डला (ईएमएस)। पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में गंभीर अपराधों पर अंकुश हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिछिया पुलिस को हत्या के एक प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक *01.05.2026 को ग्राम फोक हलोन नहर (कोसाबारी के पास) में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना बिछिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान मृतक की पहचान संतु उईके (उम्र 50 वर्ष), निवासी ग्राम कुडैला के रूप में हुई।* *जांच उपरांत मामला हत्या का पाए जाने पर थाना बिछिया में अपराध क्रमांक 182/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 30.04.2026 की रात्रि करीब 01:00 बजे आरोपी द्वारा मृतक को मोटरसाइकिल से हलोन नहर के पास ले जाकर जादू-टोना के संदेह में पत्थर से मारपीट की गई तथा बाद में नहर में धक्का देकर डुबोकर हत्या कर दी गई।* पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को *दिनांक 04.05.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे दिनांक 05.05.2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है* *आरोपी* 1. सखरु उईके, पिता राम सिंह उईके, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम कुडैला (नया टोला), थाना बिछिया *जप्त सामान* - घटना में प्रयुक्त पत्थर - घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल *सराहनीय योगदान:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिछिया निरीक्षक रंजीत सिंह सैयाम, उप निरीक्षक प्रवीण मालवीय, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश विजयवार, प्र.आ. अनिल मर्सकोले, आरक्षक अमृत मेरावी, सुनीराम मरावी, गजरूप उद्दे का विशेष योगदान रहा। ईएमएस/मुकेश शर्मा/ 05 मई 2026