क्षेत्रीय
05-May-2026
...


- बैंक का डाउनलोड किया गया एप हो सकता है फर्जी - ठगो ने कई बैंकों के फर्जी एप बनाकर छोड़ रखे है इंटरनेट की दुनिया में - बीओआई का एप डाउनलोड करने वाले किसान को लगी लाखो की चपत भोपाल(ईएमएस)। सायबर ठगोरो ने फर्जीवाड़ा करने के लिये नया तरीका अपनाया है। शातिर जालसाजो ने कई बैंकों के फर्जी एप बनाकर इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर डाल रखे है। ऐसे ही एक फर्जी एप को डाउनलोड करने के बाद किसान ने जालसाजों के एकांउट में लाखो की रकम ट्रांसफर कर दी। मामला शहर के देहात क्षेत्र के बैरसिया थाना इलाके का हैं। मिली जानकारी के अनुसार बैरसिया कस्बा में रहने वाले उमेश विश्वकर्मा ने अपने दोस्त मीणा से रकम उधार ली थी। यह रकम लौटाने के लिए उन्होंने बैंक जाकर इंटरनेट बैंकिंग ली। शुरुआती प्रोसेस के बाद बैंक ने उन्हें बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) का एप डाउनलोड करने को कहा था। बाद में 3 मई को उन्होनें बैंक का एप डाउनलोड किया, यह एप फर्जी थी। लेकिन फरियादी को बात का अहसास ही नहीं हुआ कि वह एप जाली है। इसके बाद उन्होनें एक लाख 88 हजार रुपए की रकम ट्रांसफर कर दी। यह रकम जालसाजों के एकाउंट में चली गई। बाद में जब उमेश ने अपने दोस्त को फोन लगाकर पूछा तब ठगी की घटना का खुलासा हुआ। फरियादी बैंक पहुंचे वहॉ कर्मचारियो ने उन्हें बताया की उन्होंने जिस एप को डाउनलोड किया है, वह फर्जी है। शिकायत मिलने पर थाना पुलिस ने बीते दिन जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आगे जांच भोपाल सायबर क्राइम करने जा रही है। फिलहाल पुलिस जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई उनके संबध में बैंक से जानकारी जुटा रही है। जुनेद / 5 मई