इन्दौर (ईएमएस) इंटर स्कूल ओपन फेंसिंग प्रतियोगिता का आयोजन श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया जिसमें 27 स्कूलों के 158 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फॉइल इवेंट में बालिका वर्ग के मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। इसमें अलग-अलग आयु वर्ग में आयरा खान सूरी लिबा काजी, इशिका वर्मा, आश्मी चौहान, मनुश्री हार्डिया और हबीबा खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। ईपी इवेंट में आशीना खान और सारा मंसूरी, आयुषी बोरासी, सिद्धि व्यास और राधिका सहित तथा तनुश्री हार्डिया ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। वहीं सेबर इवेंट में इरम खान और तय्यबा अली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि विक्रांत आखरे, स्कूल के डायरेक्टर विकास शर्मा तथा हितेश झरिया ने पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। स्वागत मास्टर सईद आलम, प्रमेन्द्र वासनिक, जावेद खान, अभ्युदय सिंह चौहान, जयदीप वर्मा ने किया।