- जन सुनवाई करतीं कलेक्टर। शाजापुर (ईएमएस)। अपनी समस्याओं के समाधान की आस लेकर मंगलवार को जिले लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। मौका था साप्ताहिक मुख्यमंत्री जनसुनवाई का, जहां कलेक्टर ऋजु बाफना ने खुद आमजन से रूबरू होकर उनकी शिकायतें सुनीं। इस जनसुनवाई के दौरान अलग-अलग मामलों से जुड़े कुल 98 आवेदन प्रशासन के सामने आए। शहर के वार्डों से लेकर दूर-दराज के गांवों तक से आए लोगों ने अपनी-अपनी परेशानियां कलेक्टर के सामने रखीं। कलेक्टर ने हर एक फरियादी की बात को तसल्ली से सुना और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों का जल्द से जल्द और संतुष्टिपूर्ण निपटारा करने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जनसुनवाई में कलेक्टर के साथ-साथ जिला पंचायत सीईओ अनुपमा चौहान, एसडीएम मनीषा वास्कले और डिप्टी कलेक्टर आलोक वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। ईएमएस/राजेश कलजोरिया/ 05 मई 2026