- घायल को अस्पताल पहुँचाया गया। शाजापुर (ईएमएस)। राजमार्गों पर मंडराते आवारा मवेशी लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं। इसी लापरवाही के चलते सोमवार देर रात जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में एक और हादसा हो गया, जहां मवेशी की चपेट में आने से एक 53 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, सारंगपुर निवासी अरुण सोमवार रात करीब 11 बजे अभयपुर गांव में एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-52 पर अचानक उनकी बाइक के सामने एक मवेशी आ गया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहंुचाया गया जहां उनका उपचार किया गया। ईएमएस/राजेश कलजोरिया/ 05 मई 2026