क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) शहर की प्रतिष्ठित खेल संस्था इन्दौर वाण्डर्स की प्रतिभाशाली खिलाड़ी कंचन दीक्षित और प्रीति पाल ने छत्तीसगढ़ में संपन्न हुई महिला प्रो कबड्डी लीग में स्वर्णिम प्रदर्शन किया। कंचन दीक्षित को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ रेडर और प्रीति पाल को सर्वश्रेष्ठ कैचर चुना गया और कंचन को 11,000 और प्रीति को 7,100 रुपये की सम्मान राशि से नवाजा गया। इन दोनों खिलाड़ियों की इस दोहरी सफलता पर खेल प्रेमियों और इन्दौर वाण्डर्स संस्थान के खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी है।