क्षेत्रीय
05-May-2026
...


:: राजस्व और भवन अनुज्ञा से जुड़े आए सर्वाधिक मामले, त्वरित निराकरण के निर्देश :: इंदौर (ईएमएस)। नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान शहर के विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जनसुनवाई में कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर आयुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार और समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान सबसे अधिक प्रकरण राजस्व, मार्केट और भवन अनुज्ञा विभाग से संबंधित रहे। इसके अलावा स्वास्थ्य, सीवरेज और सड़क संधारण से जुड़ी शिकायतें भी नागरिकों ने दर्ज कराईं। आयुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदनों को केवल फाइलों में न रखें, बल्कि मौके पर जाकर वस्तुस्थिति देखें और समाधान सुनिश्चित करें। कुछ आवेदनों पर आयुक्त ने तत्काल संबंधित विभाग प्रमुखों से चर्चा कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा। इस अवसर पर निगम के अपर आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।