राज्य
05-May-2026


--कलश यात्रा में शामिल पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा व अन्य हाथरस (ईएमएस)। नगला बेलन शाह कोठी स्थित श्री राम बगीची में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। मंगलवार को कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने दीप प्रज्वलन और पूजन के साथ किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल सुनने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में उतारने का माध्यम है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है।कथा के प्रथम दिन कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पीले वस्त्रों में सजी महिलाएं सिर पर कलश रखकर मंगलगीत गाती हुई कथा स्थल तक पहुंचीं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।आयोजक समिति के अनुसार आगामी दिनों में कथा के दौरान भगवान के विभिन्न अवतारों और प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। यह पारंपरिक आयोजन क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।कार्यक्रम में आचार्य कमलेश, पप्पू सेठ, नानक चंद माहौर, दिनेश चित्तौड़िया, गोपाल मास्टर, विजेंद्र ठाकुर, रवि कुशवाहा, देवेंद्र कुमार, मानवेंद्र माहौर, अंकित कुशवाहा, मूलचंद कुशवाहा, कैला देवी, ममता, शांति देवी, कमलेश, पूजा देवी, राजू कुशवाहा, नेत्रपाल, रामकुमार, रमेश चंद्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 05 मई 2026