राज्य
05-May-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। सिडकुल पुलिस ने सूचना पर क्षेत्र के खाना टीरा गांव में छापा मारकर चल रही कच्ची शराब बनाने की भट्टी का भंडाफोड करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि मौके से दो आरोपी पुलिस टीम को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से तैयार कच्ची शराब, लाहन, भट्टी और शराब बनाने के उपकरण बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। जबकि फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सिडकुल पुलिस के मुताबिक पुलिस ने सूचना पर खाना टीरा गांव स्थित एक मकान पर छापा मारकर चल रही कच्ची शराब की भट्टी का खुलासा करते हुए मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी पुलिस को गच्चा देकर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से 06 लीटर कच्ची शराब, 200 लीटर लाहन, भट्टी और शराब बनाने के उपकरण बरामद किये है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम विकास पुत्र सुरेंद्र निवासी घास मंडी ज्वालापुर थाना ज्वालापुर हाल पता ग्राम खालाटीरा थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार बताते हुए फरार अपने दोनों साथियों के नामों की जानकारी साझा की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायायल में पेश कर जेल भेज दिया। (फोटो-13) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/05 मई 2026