राज्य
05-May-2026


आवेदन की अंतिम तिथि 18 मई 2026 तक भोपाल (ईएमएस) जनजातीय कार्य विभाग, भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के लिये आवेदन निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किये जा रहे हैं। विदेश में उच्च शिक्षा यथा शोध उपाधि उपरांत अध्ययन, पी.एच.डी. एवं स्नातकोत्तर करने हेतु चयनित अभ्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। काउंसलिंग अधिकारी,जनजाति कार्य विभाग ने बताया कि आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी जनजातीय कार्य विभाग की Website: tribal.mp.gov.in पर उपलब्ध है। योजना अंतर्गत अभ्यर्थियों का चयन वर्तमान प्रचलित योजना नियमों में प्रावधान अनुसार किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए जनजातीय कार्य विभाग की वेबसाइट www.tribal.mp.gov.in पर अथवा कार्यालय आयुक्त, जनजातीय कार्य, 59, आदि भवन, अरेरा हिल्स, भोपाल /संभागीय उपायुक्त, जनजातीय कार्य एवं अनु. जाति विकास/सहायक आयुक्त एवं जिला संयोजक जनजातीय कार्य में उपस्थित होकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन किये जाने की अंतिम तिथि 18 मई 2026 को कार्यालयीन समय तक रहेगी । धर्मेंद्र, ०५ मई , २०२६