राज्य
05-May-2026
...


एसएसपी नवनीत सिंह ने जारी किए 03 अप्रैल से 03 मई तक के आंकड़े अपराधियों के पकड़ने के साथ-साथ संदिग्धों का सत्यापन में भी रहा जारी सत्यापन न कराने पर मकान मालिक और किराएदार, दोनों नपे, कटा चालान हरिद्वार (ईएमएस)। मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर की अगुवाई में लगातार चैतरफा कार्रवाई की जा रही है, जो आपराधिक तत्वों के लिए खौफ का सबब साबित हो रही है। जनपद में वृहद स्तर पर चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा 03 अप्रैल 2026 से 03 मई 2026 तक का एक माह का आंकड़ा सार्वजनिक किया। जिसमें पुलिस ने कुल 96 वांछित, 26 इनामी, 431 वारंटी सहित कुल 771 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 101 गुंडा तत्वों, 24 हिस्ट्रीशीटर्स, शांति व्यवस्था में खलल डाल रहे 843 व 280 अन्य असमाजिक तत्वों के खिलाफ गिरफ्तारी व चालानी कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि समाज के बीच बिना सत्यापन रह रहे संदिग्धों की पड़ताल करते हुए विभिन्न थाना पुलिस ने इस दौरान कुल 15,666 लोगों का सत्यापन करते हुए बीएनएस में 03, पुलिस एक्ट में 4006, बीएनएस में 394, 49 अन्य व 01 अवैध विदेशी नागरिक के विरु) कार्यवाही की गई। एसएसपी ने बताया कि देर रात अक्सर शांति भंग व आपराधिक वारदातों का कारण बन रहे बार, पब, क्लब, होटल, ढ़ाबे आदि की निगरानी करते हुए पुलिस ने इस दौरान कुल 3,543 ईकाइयों को चैक किया गया तथा लापरवाही पाए जाने पर 96 ईकाइयों को पूर्ण रूप से बंद करते हुए 84 मालिकों व 216 अन्य के विरुद्ध कार्यावाही की गई। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने व शराब पीकर वाहन चलाने पर कुल 2543 चालान काटे गए। 68 उल्लंघनकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, जबकि 452 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस द्वारा 25 अवैध शस्त्र भी बरामद किए गए। (फोटो-11) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/05 मई 2026