नगर निगम भोपाल सीमातंर्गत 13102 मकान सूचीकरण किया गया भोपाल (ईएमएस)। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य प्रगति पर है। प्रगणकों/पर्यवेक्षकों ने जनगणना ब्लाक क्षेत्रों में 13102 मकानों पर जाकर सूचीकरण संबंधी जानकारी आॅनलाईन एप्प के माध्यम से एकत्र की। जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में जनगणना मकानों की सूचीकरण का कार्य के अंतर्गत प्रगणकों/सुपरवाइजरों ने आवंटित क्षेत्रों में जाकर मकानों के सूचीकरण संबंधी जनगणना निदेशालय के दिशा-निर्देशांे अनुसार निर्धारित बिन्दुआंे पर आधारित जानकारी एप्प के माध्यम से एकत्र की। जनगणना मकानों की सूचीकरण संबंधी कार्य के दौरान निगम सीमातंर्गत आने वाले क्षेत्रों में दो दिवस में 13102 मकानों का सूचीकरण संबंधी कार्य किया। धर्मेंद्र, ०५ मई, २०२६