राज्य
05-May-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक सट्टा खाईबाड को गिरफ्तार किया है जिसके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची, पेन और नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंबंधित धाराओं मे मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली रानीपुर पुलिस के मुताबिक पुलिस बीती रात क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने पथरी पावर हाउस के पास सिम्बल तिराह के समीप खाली पडे प्लाट में सट्टा लगवा रहे एक खाईबाड़ को दबोच लिया जिसके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची, पेन और 1020 रूपये की नगदी बरामद की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम साहिब पुत्र मेहताब निवासी ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर निकट उमर मस्जिद थाना रानीपुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। (फोटो-12) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/05 मई 2026