लेख
06-May-2026
...


शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय, पश्चिमे तिथि, पचंमी, गुरुवार, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रे, साध्य योगे, तैतिल करणे, धनु की चंद्रमा, रवि योग 25/20 वधु प्रवेश दुरागमन तथा धान्य छेदन मुर्हूत, उत्तराषाढ़ में लघु वृक्षा रोपण तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, प्रशासक, उद्यमी, त्यागी वृत्ति वाला, बैंक कर्मचारी, लिपिक, कैशियर, लेखापाल, अकाउंटेंट, प्रबंधक, मैनेजर, कम्प्यूटर इंजीनियर, कम्प्यूटर ऑपरेटर होगा। मेष राशि :- भाग्य का सितारा साथ देगा, बिगड़े कार्य बनेंगे, कार्य योजना अवश्य बनेगी। वृष राशि :- नवीन कार्य सफल होगा, संवेदनशील होने से बचिये, समय पर ध्यान दें। मिथुन राशि :- स्त्री वर्ग से हर्ष, कुछ चिन्ता, व्यवसायिक अवरोध कष्टकारी अवश्य होगा। कर्क राशि :- व्यग्रता, मन उद्विघ्न रखे, कार्यगति मंद होवे, रुके कार्य बनेंगे, स्थितिगत ध्यान दें। सिंह राशि :- साधन सम्पन्नता के योग बने, दैनिक व्यवसाय गति अनुकूल बनी ही रहेगी। कन्या राशि :- विरोधी परेशान करें, व्यर्थ धन का व्यय, असमंजस व अस्थिति बनी ही रहेगी। तुला राशि :- कार्य-व्यवसाय में बाधा, तनाव-क्लेश से बचने का प्रयास करें। वृश्चिक राशि :- चिन्ता बनी रहेगी, कुटुम्ब की समस्याऐं को समझदारी से सुलझाऐं। धनु राशि :- बिगड़े कार्य बनेंगे, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, सहयोग अवश्य ही मिलेगा। मकर राशि :- स्थिति में सुधार कार्य, सफलता से सहयोग, संतोष अवश्य होगा। कुंभ राशि :- स्वास्थ नरम एवं कहीं तनावपूर्ण स्थिति कष्टप्रद होवेगी। मीन राशि :- दूसरों के कार्यों में समय तथा धन नष्ट न करें, समय स्थिति का ध्यान रखें। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका