क्षेत्रीय
06-May-2026
...


राजगढ़(ईएमएस)। जिले की तहसील ब्यावरा के समाजसेवी डॉ. कन्हैयालाल भारतीय को अखिल भारतीय ओबीसी महासभा एससी एसटी (किसान सेना ) भारत का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ. भारतीय को यह जिम्मेदारी उनके सामाजिक कार्यों एवं समाज सेवा को देखते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कुमार गौर, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एड. तुलसीराम पटेल, (किसान सेना ) भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम मीणा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पटेल हीरासिंह सोंधिया, राष्ट्रीय कार्यकारी महामंत्री नारायण सिंह सोंधिया की विशेष सहमति से दी गई है l डॉ. भारतीय के ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष धनपाल मीणा, ओबीसी महासभा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अरबाज खान, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ गीतांजलि मेवाड़े, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजपाल सिंह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल जाटव, जिलाध्यक्ष गुना हेमराज मीणा, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजगढ़ गनपत लाल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजगढ़ बापूलाल अहिरवार, राजगढ़ तहसील अध्यक्ष उकार लाल तंवर, वरिष्ठ समाजसेवी बिहारी लाल भगत जेपली, हीरालाल बोरदा, गजराज सिंह नंदनपुर, सुमेर सिंह सिंगापूरा, पूनमचंद्र टेलर, रंगलाल पंडाजी, कन्हैया लाल टोंका, मांगी लाल भाटपुरा, हरिप्रसाद दांगी हबीपुरा, नंदकुमार जोशी ब्यावरा, कल्लू मेवाड़े ब्यावरा, मदनलाल कुशवाहा ब्यावरा, राकेश सेन, बबलू भिलाला चचौड़ा आदि ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ल - निखिल/राजगढ़/6/5/2026