राज्य
06-May-2026


* 7 दिनों में दस्तावेज़ लेकर संपर्क नहीं करने पर वाहन माने जाएंगे लावारिस, कानूनी प्रक्रिया के तहत होगी सार्वजनिक नीलामी अहमदाबाद (ईएमएस)| शहर के वटवा पुलिस स्टेशन द्वारा प्रोहिबिशन (शराबबंदी) के मामलों में जब्त किए गए लावारिस या कब्जे में लिए गए वाहनों के निपटान के लिए सख्त कार्रवाई शुरू की गई है। वटवा पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, लंबे समय से पुलिस स्टेशन परिसर में पड़े वाहनों के मालिकों को अपने वाहन छुड़ाने के लिए अंतिम नोटिस दिया गया है। पुलिस विभाग के अनुसार, प्रोहिबिशन के विभिन्न मामलों में जब्त किए गए वाहनों के मालिकों तथा संबंधित बीमा कंपनियों को पहले भी नोटिस भेजकर सूचित किया गया था। इसके बावजूद अब तक कई वाहन मालिकों ने अपने वाहन लेने के लिए कोई संपर्क नहीं किया है। इसलिए यह सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए कहा गया है कि प्रकाशन की तारीख से 7 (सात) दिनों के भीतर वाहन मालिक आवश्यक कानूनी दस्तावेजों और प्रमाणों के साथ वटवा पुलिस स्टेशन में उपस्थित हों। यदि निर्धारित समय सीमा में कोई दावा नहीं किया जाता है, तो यह माना जाएगा कि मालिकों को इन वाहनों में कोई रुचि नहीं है। ऐसी स्थिति में, कानून के प्रावधानों के तहत इन सभी वाहनों की सूची तैयार कर उनकी सार्वजनिक नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सतीश/06 अप्रैल