जबलपुर (ईएमएस)। खमरिया थाना अतंर्गत ग्राम अमझर खमिरया में रिंग रोड निर्माण कार्य में रीवा से काम से आए श्रमिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई| खमरिया पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अमझर खमरिया में रिंग रोड का काम चल रहा है| यहां प्रदेश के विभिन्न हिस्सो से काम करने श्रमिक आए, उनमें से एक 20 वर्षीय सूरज सिंह राजपूत भी काम से आया था| कल रात को मैस से खाना लाकर खा रहे थे तभी सूरज सिंह अचानक उल्टी करने लगा| उसके साथ ही उसे तत्काल रांझी अस्पताल ले गए, जहां से उसे विक्टोरिया रिफर कर दिया गया| वहां से उसे मेडिकल भेज दिया गया| मेडिकल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया| बताया गया है कि खाना खाते समय सूरज को उल्टी आने लगी एवं लम्बी लम्बी श्वांसे लेने लगा, कुछ बोल नहीं पा रहा था, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा । सुनील साहू / मोनिका / 06 मई 2026/ 04.59