क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के ओखला सब्जी मंडी के पास स्थित फ्लैटेड फैक्ट्री में बुधवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। तीन मंजिला इमारत की छत पर फंसे सात लोगों को फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाकर सुरक्षित नीचे उतरा। दोपहर 1.00 बजे तक आग पर काबू पाने के लिए टीम प्रयास कर रही है। इमारत से अभी भी धुआं उठ रहा है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/06/ मई/2026