क्षेत्रीय
06-May-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी के रिंग रोड पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां श्रीनिवासपुरी इलाके में एक कैंटर ने दो कारों को टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद सर्विस लेन पूरी तरह से ब्लॉक हो गई, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। यह हादसा आश्रम से मूलचंद जाने वाली कैरिजवे पर हुआ, जहां दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश शुरू कर दी है, लेकिन सर्विस लेन पर आवागमन फिलहाल बाधित है। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे सर्विस लेन का इस्तेमाल न करें और फ्लाईओवर के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंचें, ताकि जाम से बचा जा सके। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/06/ मई/2026