क्षेत्रीय
06-May-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। छतरपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित भाटी माइंस के जंगल में बुधवार सुबह 14 वर्षीय छात्र का शव मिलने से सनसनी मच गई। मृतक भाटी माइंस का ही रहने वाला और नौवीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच के मुताबिक गला घोंटकर हत्या की बात सामने आ रही है। वहीं, स्वजन का आरोप है कि भाटी माइंस के ही कुछ बच्चों के साथ दो दिन पहले उसका झगड़ा हुआ था। पुलिस स्वजन के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ईएमएस/नई दिल्ली/ईएमएस/06/ मई/2026