जबलपुर (ईएमएस)। मदनमहल थाना अतंर्गत राईट टाउन में शराब पीने से रुपए नहीं मिलने की बात पर एक बदमाश ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी| मदनमहल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोमिन ईदगाह के पास गोहलपुर निवासी 36 वर्षीय मोहम्मद इरफान को वरुण उपाध्याय ने राईट टाउन स्थित शैंकी होटल बातचीत करने के लिए बुलवाया था| वह बातचीत करने रात करीब 9.30 बजे वह होटल के गेट के पास पहुंचा जहां वरुण उपाध्याय का चाचा पप्पू उपाध्याय मिला और उससे शराब पीने के लिए एक हजार रुपए की मांग करने लगा, मना करने पर गालीगलौज व मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 06 मई 2026/ 04.49