राज्य
06-May-2026


जबलपुर (ईएमएस)। गोसलपुर थाना अतंर्गत गोसलपुर-सिहोरा रोड स्टेशन के बीच मोहतरा में ट्रेन से कटने पर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| गोसलपुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोसलपुर-सिहोरा रोड स्टेशन के बीच मोहतरा में ट्रेन से कटने पर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई| अज्ञात व्यक्ति की उम्र 40 से 45 वर्ष की बताई गई है| रेलवे पाईंटसमैन उमाकांत पांडे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| सुनील साहू / मोनिका / 06 मई 2026/ 04.50