भिंड ( ईएमएस ) | मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार 09 मई, 2026 को जिला न्यायालय भिण्ड एवं तहसील न्यायालय लहार, गोहद एवं मेहगांव में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 09 मई, 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत का प्रचार-वाहन के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु ए.डी.आर. सेंटर जिला न्यायालय परिसर, भिण्ड से माननीय माननीय श्री के. एस. बारिया, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड द्वारा प्रचार-वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जन को लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकरण हेतु शीघ्र एवं सरल न्याय की प्रक्रिया के बारें में अवगत कराया गया। उक्त अवसर पर सम्माननीय न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी, एलएडीसीएस अधिवक्तागण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहें। उपरोक्त प्रचार-वाहन के माध्यम से पूरे भिण्ड शहर तथा समीपवर्ती ग्रामों में नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। इन प्रचार वाहनों के साथ श्री धीरेन्द्र श्रीवास्तव एवं श्री रामाधार पुरोहित पैरालीगल वाॅलेंटियर्स द्वारा लोक अदालत के लाभों के संबंध में आमजन को पेम्पलेट्स वितरित कर, नेशनल लोक अदालत की जानकारी दी जा रही है।