- दुकानदारों को 2-2 डस्टबिन रखने की दी समझाइश इन्दौर (ईएमएस) नगर निगम के जोन-19 में आने वाली स्कीम-140 चौपाटी में कल शाम को स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने चौपाल लगाई। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री मार्केट बनाने के लिए लगाई इस चौपाल में चौपाटी पर दुकान लगाने वाले सभी दुकानदार, क्षेत्रीय जोन नियंत्रणकर्ता अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआइ आदि मौजूद थे। अपर आयुक्त सिंह ने एक दुकान पर चौपाल लगाकर सभी दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री मार्केट बनाने की बात कही। साथ ही चेताया कि दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बिलकुल न करें। अपनी दुकानों के बाहर 2-2 डस्टबिन रखे एवं कचरा डस्टबिन में ही डालें। अपने ग्राहकों को भी इधर-उधर कचरा डालने से रोके व स्वयं भी इधर-उधर कचरा न रखें। सिंगल यूज में बायोडीग्रेबल मटेरियल उपयोग किया जाए। स्वच्छता पर चर्चा करने के साथ दुकानों के बाहर सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात दुकानदारों से कही गई। आनंद पुरोहित/ 06 मई 2026