राष्ट्रीय
06-May-2026
...


- डॉ. राजेंद्र अग्रवाल को ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026’ प्रदान मुंबई/पणजी, (ईएमएस)। देश के डिजिटल मीडिया क्षेत्र की अग्रणी संस्थाओं में से एक डिजिटल मीडिया संपादक पत्रकार संघ का तीसरा राष्ट्रीय महाधिवेशन पणजी, गोवा स्थित कला अकादमी में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस महाधिवेशन का उद्घाटन गोवा राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्रीपाद नाईक के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्वागताध्यक्ष तथा गोवा के समाज कल्याण मंत्री सुभाष फलदेसाई, आयुष्मान भारत योजना (महाराष्ट्र) के अध्यक्ष ओमप्रकाश शेटे, तथा संघ के अध्यक्ष राजा माने सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पंजाब और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से हजारों संपादक एवं पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए। अधिवेशन के दौरान डिजिटल मीडिया से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, केंद्र एवं राज्य सरकार को प्रस्तुत करने हेतु प्रस्तावों का अंतिम मसौदा भी अनुमोदित किया गया। इस महाधिवेशन डॉ. राजेंद्र अग्रवाल को ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026’ प्रदान किया गया। यह अधिवेशन डिजिटल मीडिया क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक सिद्ध हुआ और पत्रकारों के अधिकारों तथा डिजिटल मीडिया के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संतोष झा- ०६ मई/२०२६/ईएमएस