राष्ट्रीय
06-May-2026
...


* पहली बार 4200 क्विंटल जीरा की डीम्ड वीपी रेक असम रवाना, रु. 25 लाख राजस्व अर्जन * “कच्छ से कश्मीर” तक खाद्य तेल की सफल ढुलाई से रेलवे की मजबूत होती आपूर्ति श्रृंखला, व्यापार को नई रफ्तार अहमदाबाद (ईएमएस)| पश्चिम रेलवे का अहमदाबाद मंडल माल परिवहन एवं राजस्व अर्जन के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल करते हुए भारतीय रेलवे के फ्रेट ऑपरेशन को नई दिशा दे रहा है। मंडल रेल प्रबंधक श्री वेद प्रकाश के नेतृत्व में मंडल द्वारा कई नवाचारपूर्ण पहलें की जा रही हैं, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ देशव्यापी आपूर्ति श्रृंखला भी सुदृढ़ हो रही है। इसी क्रम में 06 मई 2026 को अहमदाबाद मंडल के महेसाणा स्टेशन से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के रंगिया मंडल स्थित अजारा स्टेशन (असम) के लिए 4200 क्विंटल जीरा से लदी पहली ‘डीम्ड वीपी रेक’ सफलतापूर्वक रवाना की गई। यह अहमदाबाद मंडल के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि पहली बार इस सेक्टर में मसालों की संगठित रेल ढुलाई की गई है। इस परिवहन से रेलवे को लगभग रु. 25 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। यह पहल गुजरात के मसाला उद्योग को पूर्वोत्तर भारत के बाजारों से सीधे जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही, यह रेल परिवहन को सुरक्षित, किफायती और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प के रूप में और अधिक मजबूत करेगी। इससे व्यापारियों एवं निर्यातकों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी और भविष्य में इस तरह के फ्रेट मूवमेंट की संभावनाएं बढ़ेंगी। “कच्छ से कश्मीर” तक मजबूत लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी अहमदाबाद मंडल ने हाल ही में एक और उपलब्धि दर्ज करते हुए गांधीधाम क्षेत्र के भीमासर स्टेशन से जम्मू-कश्मीर के बाड़ी ब्राह्मण (बीबीएमएन) और अनंतनाग तक खाद्य तेल की सफल माल ढुलाई की। इस विशेष फ्रेट मूवमेंट में: 11 बीसीएन वैगन बाड़ी ब्राह्मण के लिए 09 बीसीएन वैगन अनंतनाग के लिए भेजे गए इससे रेलवे को रु. 17 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। “कच्छ से कश्मीर” तक खाद्य तेल की यह निर्बाध आपूर्ति भारतीय रेलवे की व्यापक पहुंच और मजबूत लॉजिस्टिक नेटवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण है। व्यापार और उद्योग को मिल रही नई गति अहमदाबाद मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) द्वारा उद्योगों एवं व्यापारिक संस्थानों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप त्वरित और कस्टमाइज्ड लॉजिस्टिक समाधान प्रदान किए जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप: नए कमोडिटी ट्रैफिक का विस्तार हो रहा है व्यापारिक समुदाय का रेलवे पर विश्वास बढ़ रहा है सड़क परिवहन पर दबाव कम हो रहा है फ्रेट ऑपरेशन में अहमदाबाद मंडल अग्रणी ग्राहक-अनुकूल नीतियां, त्वरित रेक उपलब्धता, आधुनिक माल ढुलाई सुविधाएं एवं प्रभावी विपणन रणनीतियों के माध्यम से अहमदाबाद मंडल पश्चिम रेलवे के अग्रणी माल ढुलाई मंडलों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। मंडल की ये उपलब्धियां “प्रगति को गति प्रदान करना, समृद्धि लाना” के विज़न को साकार करते हुए भारतीय रेलवे की माल ढुलाई क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही हैं। सतीश/06 मई