क्षेत्रीय
06-May-2026
...


मण्डला (ईएमएस)। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती ने मवई विकासखंड का संयुक्त भ्रमण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीनाला का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं के स्टॉक और विभिन्न प्रकार की जाँच सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान टीम हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, चांदगांव और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खिलौड़ी पहुँची। यहाँ आंगनवाड़ी के माध्यम से बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। एसडीएम सुश्री देव एवं सीएमएचओ डॉ. मोहंती ने आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया ताकि उसकी गुणवत्ता का प्रत्यक्ष परीक्षण किया जा सके। निरीक्षण के दौरान कमियां भी पाई गईं। एसडीएम बिछिया ने इन कमियों को गंभीरता से दूर करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। ईएमएस / 06/05/2026