क्षेत्रीय
06-May-2026
...


नर्मदापुरम(ईएमएस)। जिला मुख्यालय पर बीच बाजार सड़कों पर रात्रि में दुकानदारों द्वारा कचरा फेंके जाने से मुख्य सड़कों पर गंदगी का अंबार की मिल रही शिकायतों पर मंगलवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले ने बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान से निकले कचरे को सड़क पर फैंकने पर नाराजगी जताई तथा दुकानदारों को समझाइश दी गई। साथ ही दोबारा कचरा मिलने पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। दुकानदारों को समझाइश देते हुए कहा कि यह नगर आपका अपना है इसे स्वच्छ रखना भी आपकी और हमारी जिम्मेदारी है। दुकानों और संस्थानों के सामने डस्टबिन रखें। कचरा वाहन आने पर कचरा उसी में डालें। नपा की स्वच्छता टीम का सहयोग करें और अपनी जिम्मेदारी समझें। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद राजेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे। प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले मार्गदर्शन में एवं स्वच्छता प्रभारी उपयंत्री दीक्षा तिवारी के निर्देश पर नगर में तेजगति से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। श्री तिवारी ने बताया कि देर रात सीएमओ श्रीमती पटले द्वारा बाजार क्षेत्र के प्रमुख पाइंटों का निरीक्षण किया गया। जहां दुकानदारों ने अपनी दुकान का कचरा सड़क पर ही फैंक दिया था। जिससे नाराज मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती पटले द्वारा समझाइश दी गई साथ ही दोबारा कचरा सड़क मिलने पर संबंधित पर जुर्माने के निर्देश दिए गए। श्री तिवारी ने बताया कि बाजार क्षेत्र में दोनों टाइम कचरा वाहन पहुंचाए जा रहे हैं। राजीव अग्रवाल, ०६ मई २०२६