खरगोन (ईएमएस ) । प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय विशेष 100.दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के भगवानपुरा ब्लॉक में निक्षय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य घर-घर जाकर या उच्च जोखिम वाली आबादी (बुजुर्ग, मधुमेह, कुपोषित) की टीबी स्क्रीनिंग करना, बलगम जांच, एक्स.रे और मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करना है। एसटीएस रुपेश गुप्ता और प्रवीण गुप्ता ने बताया एसटीएलएस हाई रिस्क ग्राम थरड़पुरा के अंबाखेडा में आयोजित किया गया। यहां हैंड-हैंडल्स एक्सरे मशीन के माध्यम से 110 से अधिक चेस्ट एक्सरे किए गए। डीटीओ के निर्देश पर एक्सरे पॉस मरीजों को उपचार पर रखा गया, जबकि 10 एस का स्पटम सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए सिविल अस्पताल भगवानपुरा भेजा गया। शिविर में सीएचओ दिनेश सोलंकी, रुपेश पाटीदार, एएनएम पंवार, आशा वर्कर मधु खोड़े, रेलिया खोड़े आदि का सहयोग रहा। ईएमएस / 06/05/2026