क्षेत्रीय
06-May-2026
...


खरगोन (ईएमएस ) । शहर के उमरखली रोड़ स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में बुधवर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इलेक्ट्रानिक्स विभाग के द्वारा जिला ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में संस्था के सदस्यों ने 18 यूनिट ब्लड दान किया। डॉ विजय लक्ष्मी साठे ने बताया विभाग के मनीष पुरस्वानी और चांदनी पुरस्वानी ने जोड़े से रक्त दान किया। दीपक पाटीदार, राकेश अहिरवार, सविता व्यास, निखिल पाटीदार, सुशील जायसवाल, अंकित बड़ोले, जय भदौरिया, राज भालसे, विकास परदेशी, आदि ने एनिमिया एवं सिकलसेल पीडि़तो के लिए रक्त दान किया। प्राचार्य एसएस मुकाती ने कहा कि जिले में सिकल सेल के मरीजों को प्रति माह ब्लड की आवश्यकता पड़ती है। गर्मी के दिनों में कम रक्त दान होने से जिला ब्लड बैंक में कई बार ब्लड की कमी हो जाती है। रक्त दाता को भी रक्त दान के कारण कई बीमारियों से प्रतिरोधक क्षमता आ जाती है। इस कारण रक्त दान अत्यंत जरूरी है। ईएमएस / 06/05/2026