क्षेत्रीय
06-May-2026
...


खरगोन (ईएमएस ) । जिले के ऊन थानाक्षेत्र में 7 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह बच्ची का जिला अस्पताल में पीएम कराया गया। शार्ट पीएम के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। समाजजनों ने घिनौना कृत्य करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। एएसपी शकुंतला रुहल ने बताया कि डायल 112 पर बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौका मुआयना करने पर मामला संदिग्ध नजर आने पर ऊन पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। वरिष्ठ अधिकारियों सहित फॉरेसिंक टीम ने मौका मुआयना किया। शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर रेप, मर्डर, पाक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उन्होंने अपराध करना कबूल किया है। ईएमएस / 06/05/2026