खरगोन (ईएमएस ) । जनगणना 2027 के अंतर्गत मकानों के सूचीकरण कार्य को समय सीमा से पूर्व उत्कृष्ट रूप से पूर्ण करने पर ब्लॉक भगवानपुरा में प्रगणकों का सम्मान किया गया। तहसीलदार भगवानपुर संजय चौहान ने प्रगणक मनीष गुप्ता (सेजला) एवं नरेंद्र कुमरावत (बाडीखुर्द) का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। उनके कार्य की सराहना करते हुए प्रशंसा व्यक्त की। मिली जानकारी के अनुसार प्रगणक मनीष गुप्ता ने भगवानपुरा के सेजला एचएलबी क्षेत्र में कुल 182 जनगणना मकानों का सूचीकरण कार्य निर्धारित समय सीमा से पहले पूर्ण किया। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच लगातार 8 से 10 घंटे प्रतिदिन मेहनत करते हुए उन्होंने मात्र तीन दिनों में यह कार्य संपन्न कर उदाहरण प्रस्तुत किया। इस सराहनीय कार्य को लेकर पूरे ब्लॉक में प्रशंसा का माहौल है। तहसीलदार श्री चौहान ने दोनों प्रगणकों के समर्पण, कर्तव्य निष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। ईएमएस / 06/05/2026