राज्य
06-May-2026


वडोदरा (ईएमएस)| शहर के खोडियारनगर इलाके में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली कहासुनी के बाद बेटे ने अपने ही पिता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, सिद्धेश्वरी हार्मोनी सोसायटी में रहने वाले हार्दिक नागर ने अपने 55 वर्षीय पिता जयंतीलाल नागर से पैसे और गाड़ी की मांग की थी। जयंतीलाल नागर, जो पुजारी के रूप में अपना जीवनयापन करते हैं, ने जब बेटे की मांग मानने से इनकार किया तो हार्दिक गुस्से में आ गया। आरोप है कि गुस्से में आए बेटे ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल जयंतीलाल को तुरंत एस.एस.जी. अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले में बापोद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। सतीश/06 मई