राज्य
06-May-2026


भोपाल (ईएमएस) । भारत सरकार ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरों (सीबीआइ) की भोपाल ईकाई में 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधांशु कुमार खरे को भोपाल जोन का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। सीबीआई के नेतृत्व को मजबूत करने के लिए तीन उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रैंक के अधिकारियों को संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नत किए गए तीनों अधिकारी और उनके नए पदक्रम इस प्रकार हैं: सुधांशु कुमार खरे (आईपीएस): डीआईजी/एचओबी, सीबीआई, एससीबी कोलकाता से संयुक्त निदेशक, एचओजेड, सीबीआई भोपाल जोन, भोपाल के पद पर पदोन्नत। मधु कुमार सिंघल (आईपीएस): नई दिल्ली स्थित सीबीआई सूचना एवं राजस्व विभाग के डीआईजी पद से पदोन्नत होकर नई दिल्ली स्थित सीबीआई सूचना एवं राजस्व विभाग के संयुक्त निदेशकबने । विवेक प्रियदर्शी (आईपीएस): नई दिल्ली स्थित सीबीआई, बीएसएफबी के डीआईजी/एचओबी से पदोन्नत होकर हैदराबादजोन स्थित सीबीआई के संयुक्त निदेशक/एचओजेड बने। आशीष पाराशर/06मई2026