कोरबा (ईएमएस) भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली तथा सचिव, संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार 11 मई को सोमनाथ में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में एक विशेष राष्ट्रीय शिखर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में कोरबा जिले में भी आयोजन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक तैयारी की जा रही है। कोरबाजिलान्तर्गत पाली शिव मंदिर में इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायत, ब्लॉक, तहसील, जिला एवं राज्य स्तर पर स्थित शिव मंदिरों में भक्ति-पूर्ण सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में भी “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत सोमनाथ संवाद, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य सहभागितापूर्ण गतिविधियां आयोजित की जाएगी, ताकि छात्रों और युवाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हो सके। 06 मई / मित्तल